✨ m.smsday.in

Discover & share words of wisdom

Login
Stories
"थोड़ा सा समय निकाल कर पढ़िएगा जरूर........
मैं एक #घर के करीब से गुज़र रहा था की अचानक से मुझे उस घर के अंदर से एक #बच्चे की रोने की आवाज़ आई। उस बच्चे की आवाज़ में इतना #दर्द था कि अंदर जा कर वह बच्चा क्यों रो रहा है, यह मालूम करने से मैं खुद को रोक ना सका।

अंदर जा कर मैने देखा कि एक #माँ अपने दस साल के बेटे को आहिस्ता से मारती और बच्चे के साथ खुद भी रोने लगती। मैने आगे हो कर पूछा बहनजी आप इस छोटे से बच्चे को क्यों #मार रही हो? जब कि आप खुद भी रोती हो।

उस ने जवाब दिया भाई साहब इस के #पिताजी भगवान को प्यारे हो गए हैं और हम लोग बहुत ही #गरीब हैं, उन के जाने के बाद मैं लोगों के घरों में काम करके घर और इस की #पढ़ाई का खर्च बामुश्किल उठाती हूँ और यह कमबख्त #स्कूल रोज़ाना देर से जाता है और रोज़ाना घर देर से आता है।

जाते हुए रास्ते मे कहीं खेल कूद में लग जाता है और पढ़ाई की तरफ ज़रा भी ध्यान नहीं देता है जिस की वजह से रोज़ाना अपनी स्कूल की #वर्दी गन्दी कर लेता है। मैने बच्चे और उसकी माँ को जैसे तैसे थोड़ा समझाया और चल दिया।

इस घटना को कुछ दिन ही बीते थे की एक दिन सुबह सुबह कुछ काम से मैं सब्जी मंडी गया। तो अचानक मेरी नज़र उसी दस साल के बच्चे पर पड़ी जो रोज़ाना घर से मार खाता था। मैं क्या देखता हूँ कि वह बच्चा मंडी में घूम रहा है और जो दुकानदार अपनी दुकानों के लिए सब्ज़ी खरीद कर अपनी बोरियों में डालते तो उन से कोई सब्ज़ी ज़मीन पर गिर जाती थी वह बच्चा उसे फौरन उठा कर अपनी झोली में डाल लेता।

मैं यह नज़ारा देख कर परेशानी में सोच रहा था कि ये चक्कर क्या है, मैं उस बच्चे का चोरी चोरी पीछा करने लगा। जब उस की झोली सब्ज़ी से भर गई तो वह सड़क के किनारे बैठ कर उसे ऊंची ऊंची आवाज़ें लगा कर वह सब्जी बेचने लगा। मुंह पर मिट्टी गन्दी वर्दी और आंखों में नमी, ऐसा महसूस हो रहा था कि ऐसा दुकानदार ज़िन्दगी में पहली बार देख रहा हूँ ।

अचानक एक आदमी अपनी दुकान से उठा जिस की दुकान के सामने उस बच्चे ने अपनी नन्ही सी दुकान लगाई थी, उसने आते ही एक जोरदार लात मार कर उस नन्ही दुकान को एक ही झटके में रोड पर बिखेर दिया और बाज़ुओं से पकड़ कर उस बच्चे को भी उठा कर धक्का दे दिया।

वह बच्चा आंखों में #आंसू लिए चुप चाप दोबारा अपनी सब्ज़ी को इकठ्ठा करने लगा और थोड़ी देर बाद अपनी सब्ज़ी एक दूसरे दुकान के सामने डरते डरते लगा ली। भला हो उस शख्स का जिस की दुकान के सामने इस बार उसने अपनी नन्ही दुकान लगाई उस शख्स ने बच्चे को कुछ नहीं कहा।

थोड़ी सी सब्ज़ी थी ऊपर से बाकी दुकानों से कम कीमत। जल्द ही बिक्री हो गयी, और वह बच्चा उठा और बाज़ार में एक कपड़े वाली #दुकान में दाखिल हुआ और दुकानदार को वह पैसे देकर दुकान में पड़ा अपना स्कूल बैग उठाया और बिना कुछ कहे वापस स्कूल की और चल पड़ा। और मैं भी उस के पीछे पीछे चल रहा था।

बच्चे ने रास्ते में अपना मुंह धो कर स्कूल चल दिया। मै भी उस के पीछे स्कूल चला गया। जब वह बच्चा स्कूल गया तो एक घंटा लेट हो चुका था। जिस पर उस के #टीचर ने डंडे से उसे खूब मारा। मैने जल्दी से जा कर टीचर को मना किया कि मासूम बच्चा है इसे मत मारो। टीचर कहने लगे कि यह रोज़ाना एक डेढ़ घण्टे लेट से ही आता है और मै रोज़ाना इसे सज़ा देता हूँ कि डर से स्कूल वक़्त पर आए और कई बार मै इस के घर पर भी खबर दे चुका हूँ।

खैर बच्चा मार खाने के बाद क्लास में बैठ कर पढ़ने लगा। मैने उसके टीचर का #मोबाइल नम्बर लिया और घर की तरफ चल दिया। घर पहुंच कर #एहसास हुआ कि जिस काम के लिए सब्ज़ी मंडी गया था वह तो भूल ही गया। #मासूम बच्चे ने घर आ कर माँ से एक बार फिर मार खाई। सारी रात मेरा सर चकराता रहा।

सुबह उठकर फौरन बच्चे के टीचर को कॉल की कि मंडी टाइम हर हालत में मंडी पहुंचें। और वो मान गए। सूरज निकला और बच्चे का स्कूल जाने का वक़्त हुआ और बच्चा घर से सीधा मंडी अपनी नन्ही दुकान का इंतेज़ाम करने निकला। मैने उसके घर जाकर उसकी माँ को कहा कि बहनजी आप मेरे साथ चलो मै आपको बताता हूँ, आप का #बेटा स्कूल क्यों देर से जाता है।

वह फौरन मेरे साथ मुंह में यह कहते हुए चल पड़ीं कि आज इस लड़के की मेरे हाथों खैर नही। छोडूंगी नहीं उसे आज। मंडी में लड़के का टीचर भी आ चुका था। हम तीनों ने मंडी की तीन जगहों पर पोजीशन संभाल ली, और उस लड़के को छुप कर देखने लगे। आज भी उसे काफी लोगों से डांट फटकार और धक्के खाने पड़े, और आखिरकार वह लड़का अपनी सब्ज़ी बेच कर कपड़े वाली दुकान पर चल दिया।

अचानक मेरी नज़र उसकी माँ पर पड़ी तो क्या देखता हूँ कि वह बहुत ही दर्द भरी सिसकियां लेकर लगा तार रो रही थी, और मैने फौरन उस के टीचर की तरफ देखा तो बहुत शिद्दत से उसके आंसू बह रहे थे। दोनो के रोने में मुझे ऐसा लग रहा था जैसे उन्हों ने किसी मासूम पर बहुत #जुल्म किया हो और आज उन को अपनी गलती का एहसास हो रहा हो।

उसकी माँ रोते रोते घर चली गयी और टीचर भी सिसकियां लेते हुए स्कूल चला गया। बच्चे ने दुकानदार को पैसे दिए और आज उसको #दुकानदार ने एक लेडी सूट देते हुए कहा कि बेटा आज सूट के सारे पैसे पूरे हो गए हैं। अपना सूट ले लो, बच्चे ने उस सूट को पकड़ कर स्कूल बैग में रखा और स्कूल चला गया।

आज भी वह एक घंटा देर से था, वह सीधा टीचर के पास गया और बैग डेस्क पर रख कर मार खाने के लिए अपनी पोजीशन संभाल ली और हाथ आगे बढ़ा दिए कि टीचर डंडे से उसे मार ले। टीचर कुर्सी से उठा और फौरन बच्चे को गले लगा कर इस क़दर ज़ोर से रोया कि मैं भी देख कर अपने आंसुओं पर क़ाबू ना रख सका।

मैने अपने आप को संभाला और आगे बढ़कर टीचर को चुप कराया और बच्चे से पूछा कि यह जो बैग में सूट है वह किस के लिए है। बच्चे ने रोते हुए जवाब दिया कि मेरी माँ अमीर लोगों के घरों में मजदूरी करने जाती है और उसके कपड़े फटे हुए होते हैं कोई #जिस्म को पूरी तरह से ढांपने वाला सूट नहीं और और मेरी माँ के पास पैसे नही हैं इस लिये अपने माँ के लिए यह सूट खरीदा है।

तो यह सूट अब घर ले जाकर माँ को आज दोगे? मैने बच्चे से सवाल पूछा। जवाब ने मेरे और उस बच्चे के टीचर के पैरों के नीचे से ज़मीन ही निकाल दी। बच्चे ने जवाब दिया नहीं अंकल छुट्टी के बाद मैं इसे दर्जी को सिलाई के लिए दे दूँगा। रोज़ाना स्कूल से जाने के बाद काम करके थोड़े थोड़े पैसे सिलाई के लिए दर्जी के पास जमा किये हैं।

टीचर और मैं सोच कर रोते जा रहे थे कि आखिर कब तक हमारे समाज में गरीबों के साथ ऐसा होता रहेगा उन के बच्चे त्योहार की #खुशियों में शामिल होने के लिए जलते रहेंगे आखिर कब तक।

क्या ऊपर वाले की खुशियों में इन जैसे गरीब का कोई हक नहीं ? क्या हम अपनी खुशियों के मौके पर अपनी ख्वाहिशों में से थोड़े पैसे निकाल कर अपने समाज मे मौजूद गरीब और #बेसहारों की #मदद नहीं कर सकते।

आप सब भी ठंडे #दिमाक से एक बार जरूर सोचना ! ! ! !

अगर हो सके तो इस लेख को उन सभी सक्षम लोगो को बताना ताकि हमारी इस छोटी सी #कोशिश से किसी भी सक्षम के दिल मे गरीबों के प्रति #हमदर्दी का जज़्बा ही जाग जाये और यही लेख किसी भी गरीब के घर की खुशियों की #वजह बन जाये।"
— Unknown
Funny
"*आज 14 नवंबर बाल दिवस पर,*

बाल बच्चे,वालों को.....
और ....
बचे,बाल वालों को....

बाल दिवस की हार्दिक
शुभकामनाएं..!!!😇 😝"
— Unknown
Hindi Status
"मोब्बहत की सारी हदें पार कर जाऊंगा ...

तुम्हें एक नजर देखने के लिए तुम्हारे मुहल्ले में सब्जी बेचने आऊंगा..
आलू ले लो आलू
🙈😂😂"
— Unknown
Funny Shayari
"माथे पर लहू है बालों में रेत....!

आज पड़ोसन ने फूल मारा है गमला समेत !
🥴🥴😛😛"
— Unknown
Stories
"*काला जादू*

मेरे घर के आगे रोज कोई नींबू जिसके अंदर शायद सिंदूर लगा रहता है, फेक कर चला जाता था। मैं इन सारी चीजों को नहीं मानता, और मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था।
सुबह घर में झाड़ू लगाते वक्त जब बाहर के गेट को खोलकर मेरी पत्नी कूड़ा बाहर कूड़ेदान में डालने जाती है, तो मुख्य द्वार पर ठीक सामने रोज उसे वह नींबू दिखता, जिसे कि वह हाथ भी नहीं लगती। बाद में सड़क के साफ सफाई के वक्त वह वहां से हट जाता है, या किसी गाड़ी के पहियों के नीचे आकर खत्म हो जाता।
लगातार 1 हफ्ते से ऐसा कुछ मेरे घर में हो रहा था। मेरी पत्नी बहुत परेशान हो चुकी थी ,और रोज मुझसे इस बात के लिए बहस करती थी, की पता करो यह सब कौन कर रहा है, पर मैं उसे सिर्फ यही कहता था, यह सब काला जादू वगैरह कुछ नहीं होता। सब मन का वहम होता है । अगर ऐसा होने लगे तो हर कोई दुनिया को अपनी मुट्ठी में कर ले। जो ऐसा कर रहा है, उसे करने दो।
उसे अपने मन की तसल्ली मिलने दो। हमारा कुछ नहीं बिगड़ने वाला। होगा वही जो प्रभु चाहेंगे। लेकिन मेरी पत्नी को कितना भी समझा लो, वह इन सारी दकियानूस बातों को मानती थी । उसने जिद पकड़ ली, कि अब तो उसे पता करना ही है, कि यह सब कुछ कौन कर रहा है, नहीं तो वह हमारे घर में कुछ अनर्थ हो जाएगा। इन सब पर यकीन ना होते हुए भी ,पत्नी की जिद के आगे मुझे झुकना पड़ा, और मैंने अगले दिन अपने घर के हाल के बाहर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करवा दिए, जो की सड़क तक की रिकॉर्डिंग आराम से कर सकता था ।
किसी पड़ोसी को खबर नहीं लगने दी, कि हमने कैमरे लगवाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। अगले दिन सुबह फिर नींबू हमारे गेट पर था, और हमने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी ,देखकर हमारे होश उड़ गए। उस नींबू को मेरे छोटे भाई ने लाकर मेरे मुख्य द्वार के आगे रखा था। मुझे तो यकीन नहीं हो रहा था, की बगल के घर में रहने वाला मेरा छोटा भाई ऐसा कैसे कर सकता है? मुझे इन सारी चीजों पर कोई विश्वास नहीं था।
लेकिन फिर भी आज मुझे दुख हो रहा था, इस बात का, की आखिर मेरे छोटे भाई ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया? मेरी पत्नी भी यह सब कुछ देखकर हैरान थी। हम दोनों भाइयों के बीच कभी कोई विवाद नहीं रहा था, किसी भी बात को लेकर। माता-पिता के गुजरने के बाद सारी संपत्ति हम दोनों ने बराबर बराबर बाटी थी, और आपस में प्यार मोहब्बत से रहते थे। आज दिल टूट सा गया था। मुझे कुछ भी समझ में नहीं आया। मेरी पत्नी को गुस्सा आ रहा था ,और वह अपने देवर देवरानी से लड़ने के लिए जाना चाह रही थी। लेकिन मैंने उससे बोला तुम चुप रहो, और अपना काम करो। मैं छोटे से बात करके देख लूंगा ।
पत्नी ने बोला अब बात करने वाली कोई बात नहीं है। यह बहुत बड़ी बात है । सगा भाई होकर वह ऐसा कैसे कर सकता है? मैंने किसी तरह से अपनी पत्नी को समझा बूझाकर ,उसे घर के कामों में व्यस्त कर दिया, और अपने छोटे भाई के पास गया। भाई ने हमेशा की तरह बहुत प्यार से मुझसे बात की, और अपनी पत्नी से मेरे लिए चाय बनाने को कहा। थोड़ी देर में चाय आ गई। मैं भाई से इधर-उधर की बात करने के बाद मुख्य मुद्दे पर आ गया, और बोला कि मेरे घर के मुख्य द्वार पर रोज कोई सिंदूर लगा हुआ नींबू फेंक कर जा रहा है।
मेरा भाई अनजान बनते हुए बोल रहा था ,अच्छा, ऐसा कौन कर सकता है? उसके बाद मैंने आराम से बोला ,यही जानने के लिए कल मैंने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करवाए थे, अब तो मेरे भाई के चेहरे का रंग उड़ गया था। उसे समझ में नहीं आ रहा था ,वह क्या बोले? वह मुझसे नज़रे नहीं मिला पा रहा था। मैंने अपने भाई से पूछा, कि मुझसे ऐसी क्या गलती हो गई थी, कि उसने मेरे साथ ऐसा किया? मैंने अपने भाई से साफ-साफ बोला ,देख भाई मैं इन सब बातों पर विश्वास तो बिल्कुल भी नहीं करता, लेकिन तुझे यह सब करता देख आज मेरा दिल में बहुत दर्द हुआ है। हजारो टुकड़े हो गए हैं मेरे दिल के।
बस इतना बता दे ,कि मुझसे ऐसी क्या गलती हो गई, कि तुमने मेरे साथ ऐसा किया? मेरा भाई और उसकी पत्नी मुझसे नजरे नहीं मिल पा रहे थे। धीरे-धीरे हकलाते हुए मेरे भाई ने बोला, भैया आपने कुछ भी नहीं किया है। बस आपकी दुकान, मेरी दुकान से ज्यादा अच्छी चलती है, और आपकी आमदनी मेरी आमदनी से दुगनी है। मैं भी चाहता था, कि मेरी आमदनी बढ़ जाए। किसी ने मुझे बताया था, कि अगर मैं नींबू में सिंदूर लगाकर आपके घर के सामने रख दूंगा, और आपने अगर उसे छू लिया, तो उसके प्रभाव से आपका भाग्य मुझे मिल जाएगा, और मेरी दुकान भी आपकी दुकान की तरह अच्छी चलने लगेगी ।
बस भाई मैं यही चाहता था । मैं हैरान था ,अपने भाई की बातें सुनकर। मेरा भाग्य लेने के लिए, मेरे भाई ने काले जादू का इस्तेमाल किया। फिर भी खुद को संभालते हुए मैंने अपने भाई से बोला ,भाई अगर यही बात थी, तो एक बार मुझसे बोल कर तो देखा होता, मैं तो खुद अपने हाथों से इस नींबू को उठा लेता, तुझे यह सब करने की जरूरत
ही नहीं पड़ती, कहकर नवनीत मैंने अपनी जेब में हाथ डाला ,और भाई ने आज सुबह जो नींबू मेरे गेट पर फेंका था, वह अपनी जेब से निकाल कर भाई के सामने अपना हाथ खोल दिया। भाई ने जैसे ही देखा ,कि मैंने वह नींबू अपने हाथों में पकड़ रखा है, वह हैरानी से मेरी ओर देखने लगा।
मैने बोला जब मुझे पता चला कि यह सब कुछ तूने किया है ,मुझे लगा जरूर तुझे कुछ जरूरत होगी, जिसकी वजह से तू यह सब कुछ कर रहा है, तो मुझे तो तेरे लिए इसे छूना ही होगा। इसीलिए मैंने इसे उठाकर अपनी जेब में रख लिया, ताकि तेरी जो भी इच्छा है वह पूरी हो जाए। भाई कभी उस नींबू को देख रहा था, और कभी मेरे मेरा चेहरा देख रहा था । उसे यकीन नहीं हो रहा था, कि मैं ऐसा कुछ कर सकता था। मैंने बोला तू मेरा छोटा भाई है, और तेरे लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। बस एक बार विश्वास करके मुझसे बात तो की होती, मैं उसी वक्त यह नींबू और सिंदूर लेकर उसे अपने जेब में रख लेता, ताकि मेरा भाग्य तुझे मिल जाये
मेरा भाई शर्म से जमीन में गड़ने को था। उसे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था, और मैं अब अपने घर की ओर जा रहा था, यह बोलते हुए, की अगर फिर कभी किसी भी चीज की जरूरत हो ,या कोई भी जादू टोना करना हो, जिससे तुम्हारा कुछ फायदा हो ,तुम सीधे-सीधे मुझसे बात करना, वादा करता हूं तुम्हारी पूरी मदद करूंगा ,और मैं अपने घर की ओर जाने लगा। लेकिन पीछे से मेरे भाई ने मेरे पैर पकड़ लिये, और रोने लगा। उसे अपनी गलती का एहसास हो गया था। वह बोल रहा था भाई मैं तो सच में आपसे ज्यादा भाग्यशाली हूं, जो मुझे आपके जैसा बड़ा भाई मिला है।
मुझसे अधिक भाग्यशाली दुनिया में और कौन होगा? मैंने अपने भाई को उठाकर गले से लगा लिया, और भाई ने मेरे हाथों से वह नींबू लेकर डस्टबिन में फेंक दिया।

💞🙏🏻💞"
— Unknown