✨ m.smsday.in

Discover & share words of wisdom

Login
Shayari
"एक अजनबी से मुझे इतना प्यार क्यों है!

इंकार करने पर चाहत का इकरार क्यों है!

उसे पाना नहीं मेरी तकदीर में शायद!

फिर भी हर मोड़ पर उसी का इन्तज़ार क्यों है!
❤❤❤❤"
— unknown
Shayari
"♥♥♥♥
हर एक हसीन चेहरे में गुमान उसका था,

बसा न कोई दिल में ये मकान उसका था,

तमाम दर्द मिट गए मेरे दिल से लेकिन,

जो न मिट सका वो एक नाम उसका था।
♥♥♥♥"
— unknown
Shayari
"♥♥♥♥♥
मैंने गलती तो नहीं की बता कर तुझको,
मेरे दिल के हालात दिखा कर तुझको।

मैं भूखा ही रहा कल रात पर खुश था,
अपने हिस्से का खाना खिला कर तुझको।

दुनिया की बातों पे ग़ौर ना करना कभी,
मुझसे दूर कर देगा वो बहला कर तुझको।

मेरा दिल टूटेगा तो संभल जाऊँगा मैं,
उसका टूटा तो जायेगा सुना कर तुझको।

कोई है जो तुम्हें याद करता है बहुत,
रातभर जागता है वो सुला कर तुझको।

सोचो तो ज़रा कितनी सच्चाई है उसमें,
गया भी वो तो सच सिखा कर तुझको।
♥♥♥♥♥"
— unknown
Shayari
"आँसू होते नहीं बहाने के लिए,

ग़म होते हैं पी जाने के लिए,

मत सोचना किसी को पाने के लिए,

वरना जिंदगी कम पड़ जाएगी,
उसको भुलाने के लिए।
♥♥♥♥"
— unknown
Shayari
"♥♥♥♥
ज़िक्र करता है दिल सुबह शाम तेरा, 

गिरते हैं आँसू बनता है नाम तेरा, 

किसी और को क्यों देखे ये आँखें, 

जब दिल पे लिखा सिर्फ नाम तेरा।
♥♥♥♥"
— unknown
Shayari
"उदासी का ये पत्थर आँसुओं से नम नहीं होता, 
हजारों जुगनुओं से भी अँधेरा कम नहीं होता। 

बिछड़ते वक़्त कोई बदगुमानी दिल में आ जाती, 
उसे भी ग़म नहीं होता मुझे भी ग़म नहीं होता। 

ये आँसू हैं इन्हें फूलों में शबनम की तरह रखना, 
ग़ज़ल एहसास है एहसास का मातम नहीं होता। 

बहुत से लोग दिल को इस तरह महफूज़ रखते हैं, 
कोई बारिश हो ये कागज़ जरा भी नम नहीं होता। 

कभी बरसात में शादाब बेलें सूख जाती है, 
हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता।
♥♥♥♥♥"
— unknown