✨ m.smsday.in

Discover & share words of wisdom

Login
Funny
"एक बुढा बस में सीट पर अकेला बेठा था:-
तभी एक बुढ़िया आई और उसके बगल में बेठ गयी...
कुछ देर बाद बुढ़िया बूढ़े से बोली -अंकल जी कहां जा रहे हो
.
.
तो बुढा चुप बैठा रहा...

बुढ़िया फिर बोली- अंकल जी कहा जा रहे हो
.
.
.बूढ़ा चुप नही रहा और बोला- बेटी तू बहुत सुन्दर है,जवान है,तेरे खातिर लड़का देखने जा रहे
😁😁😀😂😂"
— unknown
Funny
"एक बुजुर्ग चश्में की दुकान पर पहुंचे और बोले
“बेटा एक बढ़िया चश्मा बना दो”

दुकानदार ने चश्मा बना के दिया और बुजुर्ग चला गया!

थोड़ी देर बाद फिर आ गया!
बोला,
“बेटा पिक्चर साफ नहीं दिखती”

दुकानदार “ठीक है बाबा लाइये दूसरा बना देता हूं!”

इस तरह पूरा दिन बुजुर्ग दुकान पर बार-बार आता रहा और चश्मे वाला चश्मा बनाता रहा।

मगर बुजुर्ग की परेशानी खत्म न हुई!

आखिर परेशान होकर दुकानदार ने पूछा
“बाबा कौन सी पिक्चर साफ नहीं नहीं दिखती”

बुजुर्ग ने मोबाइल निकाला और WhatsApp खोलते हुये कहा
“बेटा देखो जितनी भी इमेज दोस्तों ने भेजी हैं सब धुंधली नजर आ रही हैं”.

दुकानदार,
“बुड्ढे खूसट,
तूने जिंदगी नाश कर दी…
इसे डाउनलोड तो कर”.
😀😀😁😁😂😂"
— unknown
Funny
"एक बुज़ुर्ग ऑपरेशन टेबल पर लेटे थे।
मेजर ऑपरेशन होने वाला था और ऑपरेशन उनका दामाद करने वाला था।

जब दामाद सर्जन OT में आया तो बुज़ुर्ग ने बड़े प्यार से उसका हाथ पकड़
के कहा कि -

" बेटा मैं जानता हूँ तुम मुझे कुछ नहीं होने दोगे,
पर अगर मुझे कुछ अनहोनी हो गयी तो
तुम्हारी सास तुम्हारे साथ ही रहेगी
उसका ध्यान रखना "

ऑपरेशन बहुत सफल रहा
😀😀😁😂😂😂"
— unknown
Funny
"एक बार रात को मे नेट चला रहा था,
तभी मेरा नेट पेक खतम हो गया,

तभी मेने अपने दोस्त को काल किया उसने मेरे मोबाइल मे 25 Rs. का नेट का रिचार्ज करवाया,
सुबह उसकी नौकरी लग गई।

उसने दूसरे लोगो को बताया
एक व्यक्ति ने मेरे 100 का रिचार्ज कराया उसे 10 लाख की लौटरी लग गई।


एक व्यक्ति ने मेरे फोन में 255 Rs. का बैलेंस डलवाया तो उसे अपने खेत मे गडा हुआ धन मिला।


एक यूवक मेरे नम्बर में 100 रूपये का रिचार्ज कराने की सोच ही रहा था की उसको रास्ते मे i phone 6 पडा मिला।


एक व्यक्ति ने इस मेसेज का मजाक उडाया तो उसका फोन हेंग हो कर खराब हो गया।


मेरा नम्बर आप सब को पता ही है। लाभ उठाने में शीघ्रता करें। अपने सभी इष्ट मित्रों को भी बताएं।
आगे आपकी मर्जी।

चाहता तो किसी भी फ्रेंड को पर्सनली भी भेज सकता था।

लेकिन यार फायदा सभी का हो। इसी लिए ग्रुप में भेज रहा हु।
धन्यवाद।

मोबाइल नंबर व्हाट्सएप्प वाला ही हे

😀😀😁😁😂😂"
— unknown
Funny
"एक बार फौजी घर छुटटी आया..
उसने घर आकर एक भैस खरीद ली।

फौजी जब भी भैस को खोलता तो हर बार फौजी के हाथ से छूटकर भाग ले।

एक दिन फौजी ने भैस को बहुत मारा.

फौजी की पत्नी बोली इतना मत मारो नही तो यह दूध नही देगी ।

फौजी बोला - साला मुझे दूध नही चाहिऐ... Discipline चाहिऐ Discipline.!!
😉😉😁😁😀😂😂"
— unknown
Funny
"एक बार पप्पू को प्रवचन देने के लिए
आमंत्रित किया गया, पप्पू समय से पहुंचे और
स्टेज पर चढ़ गए...
.
पप्पू-“क्या आप जानते हैं मैं क्या बताने
वाला हूं? “नहीं ” बैठे हुए लोगों ने जवाब दिया।
.
यह सुन पप्पू नाराज़ हो गए, ”जिन लोगों को
ये भी नहीं पता कि मैं क्या बोलने वाला हूं
मेरी उनके सामने बोलने की कोई इच्छा
नहीं है।"
...और ऐसा कह कर वो चले गए।
.
उपस्थित लोगों को थोड़ी शर्मिंदगी हुई और
उन्होंने अगले दिन फिर से पप्पू को
बुलावा भेजा।
.
इसबार भी पप्पू ने वही प्रश्न दोहराया,
“क्या आप जानते हैं मैं क्या बताने वाला हूं?”
“हां ”, एक सुर में उत्तर आया।
.
“बहुत अच्छे जब आप पहले से ही जानते हैं, तो
भला
दोबारा बताकर मैं आपका समय क्यों बर्बाद
करूं” और ऐसा कहते हुए पप्पू वहां से निकल गए।
.
अब लोग थोड़ा क्रोधित हो उठे और उन्होंने एक
बार फिर पप्पू को आमंत्रित किया।
.
इसबार भी पप्पू ने वही प्रश्न किया,
“क्या
आप जानते हैं मैं क्या बताने वाला हूं?”
अब सभी ने पहले से योजना बना रखी
थी
इसलिए आधे लोगों ने “हां ” और आधे लोगों ने
“ना ” में उत्तर दिया।
.
“ठीक है, जो आधे लोग जानते हैं कि मैं क्या
बताने वाला हूं वो बाकी के आधे लोगों को
बता दें।”
.
इसके बाद फिर कभी किसी ने पप्पू को
नहीं
बुलाया!
😁😁😀😀😂😂"
— unknown