Funny
"▪इतिहास गवाह है कि कपड़े धोते वक्त पति की जेब से मिले पैसे बीवियों ने आज तक वापस नहीं किए।😂
▪इतिहास गवाह है कि गुटखा खाते वक्त किसी से बातचीत करते हुए जब-जब भी आदमी ने गुटखा बीच में ही थूका है तब-तब उसने बहुत ज्ञान की बात बताई है।😂
▪इतिहास गवाह है कि बाजार से सामान खरीदने के बाद जो भी पैसे बच जाते हैं, वही बेरोजगारों की आय का मुख्य स्त्रोत है।😜
▪इतिहास गवाह है कि अलार्म बजने से परिवार के सारे लोग उठ जाते हैं सिवाय उसके,जिसने अलार्म लगाया हो।😝
▪इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने मोलभाव करते समय दुकानदार को हमेशा पिछली दुकान का हवाला दिया है।😃
▪इतिहास गवाह है कि संस्कृत दसवीं कक्षा के बाद सीधी शादी में 'फेरों' पर ही सुनने को मिली है।🤔
▪इतिहास गवाह है कि आम खाने के बाद इंसान ने गुठली पर उतना ही आम छोड़ा है जितनी ट्यूब में कॉलगेट।🤣
▪इतिहास गवाह है कि होटल में रुका हुआ आदमी कमरे के परदे और तौलिए से जूते पोंछे बगैर वहां से नहीं गया है।😂
(सत्य घटनाओं पर आधारित)
🙏🙏🙏🙏🙏🙏"