✨ m.smsday.in

Discover & share words of wisdom

Login
Stories
"*🤔🤔🤔 वकालत !!🤔🤔🤔*

कॉलेज स्टूडेंट ग्रुप ने एक वकील साहब से पूछा ::
*"सर 'वकालत' का क्या अर्थ है ?"*

वकील साहब ने कहा ::
*"इसके लिये एक उदाहरण प्रस्तुत करता हूँ !*👇

*"मान लो कि, दो व्यक्ति मेरे पास आते हैं एक बिल्कुल साफ सुथरा और दूसरा बेहद गंदा होता है। मैं उन दोनों को सलाह देता हूँ कि वे नहा कर साफ सुथरा हो जाएं।*

*अब तुम लोग बताओ कि, उनमें से कौन नहाएगा??"*

एक स्टूडेंट ने कहा : *"जो गंदा है वो नहाएगा।"*

वकील ने कहा :
*"नहीं, बल्कि साफ व्यक्ति ऐसा करेगा, क्योंकि उसे नहाने की आदत है जबकि गंदे को सफाई का महत्व मालूम ही नहीं।*

*वकील:: अब बताओ कौन नहाएगा ??"*

दूसरे स्टूडेंट ने कहा : *"साफ व्यक्ति।"*

वकील ने कहा :
*"नहीं, बल्कि गंदा व्यक्ति नहाएगा क्योंकि उसे ही सफाई की जरूरत है।*

*अब बताओ कौन नहाएगा ??"*

दो स्टूडेंट ने कहा : *"जो गंदा है वो नहाएगा।"*

वकील ने कहा :
*"नहीं, बल्कि दोनों नहाएंगे क्योंकि साफ व्यक्ति को नहाने की आदत है जबकि गंदे को नहाने की जरूरत।*

*अब बताएं कौन नहाएगा ??"*

अब तीन स्टूडेंट एक साथ बोल पड़े : *"जी दोनों नहाएंगे।"*

वकील ने कहा :
*"गलत, नहीं कोई नहीं नहाएगा, क्योंकि गंदे को नहाने की आदत नहीं जबकि साफ को नहाने की जरूरत नहीं।*

*अब बताएं कौन नहाएगा ??"*

एक स्टूडेंट विनम्रता पूर्वक बोला:
*🙏🏻" सर आप हर बार अलग जवाब देते हैं और हर जवाब सही मालूम पड़ता है। हमें सही जवाब कैसे मालूम होगा ???"*

वकील साहब बोले :
*"बस 'वकालत' यही तो है ! महत्वपूर्ण ये नहीं है कि वास्तविकता क्या है।*
*महत्वपूर्ण ये है कि, आप अपनी बात को सही साबित करने के लिए कितने संभावित तर्क प्रस्तुत कर सकते है।"😉😊*

*क्या समझे ! नहीं समझे ! 🤨🤨*"
— unknown
Suvichar
"‼*"बहुत ही प्यारी कविता"*‼

*ऐ "सुख" तू कहाँ मिलता है*
*क्या तेरा कोई पक्का पता है* ‼

*क्यों बन बैठा है अन्जाना*
*आखिर क्या है तेरा ठिकाना।*‼

*कहाँ कहाँ ढूंढा तुझको*
*पर तू न कहीं मिला मुझको*‼

*ढूंढा ऊँचे मकानों में*‼
*बड़ी बड़ी दुकानों में*‼

*स्वादिष्ट पकवानों में*‼
*चोटी के धनवानों में*‼

*वो भी तुझको ही ढूंढ रहे थे*‼
*बल्कि मुझको ही पूछ रहे थे*‼

*क्या आपको कुछ पता है*
*ये सुख आखिर कहाँ रहता है?*⁉

*मेरे पास तो "दुःख" का पता था*‼
*जो सुबह शाम अक्सर मिलता था*‼

*परेशान होके शिकायत लिखवाई*‼
*पर ये कोशिश भी काम न आई*‼

*उम्र अब ढलान पे है*‼
*हौसला अब थकान पे है*‼

*हाँ उसकी तस्वीर है मेरे पास*‼
*अब भी बची हुई है आस*‼

*मैं भी हार नही मानूंगा*‼
*सुख के रहस्य को जानूंगा*‼

*बचपन में मिला करता था*‼
*मेरे साथ रहा करता था*‼

*पर जबसे मैं बड़ा हो गया*‼
*मेरा सुख मुझसे जुदा हो गया।*‼

*मैं फिर भी नही हुआ हताश*‼
*जारी रखी उसकी तलाश*‼

*एक दिन जब आवाज ये आई*‼
*क्या मुझको ढूंढ रहा है भाई*‼

*मैं तेरे अन्दर छुपा हुआ हूँ*‼
*तेरे ही घर में बसा हुआ हूँ*‼

*मेरा नहीं है कुछ भी "मोल"*‼
*सिक्कों में मुझको न तोल*‼

*मैं बच्चों की मुस्कानों में हूँ*‼

*पत्नी के साथ चाय पीने में*‼
*"परिवार" के संग जीने में*‼

*माँ बाप के आशीर्वाद में*‼
*रसोई घर के पकवानों में*‼

*बच्चों की सफलता में हूँ*‼
*माँ की निश्छल ममता में हूँ*‼

*हर पल तेरे संग रहता हूँ*‼
*और अक्सर तुझसे कहता हूँ*‼

*मैं तो हूँ बस एक "अहसास"*‼
*बंद कर दे तू मेरी तलाश*‼

*जो मिला उसी में कर "संतोष"*‼
*आज को जी ले कल की न सोच*‼

*कल के लिए आज को न खोना*‼

*मेरे लिए कभी दुखी न होना*‼
*मेरे लिए कभी दुखी न होना*"
— unknown
Suvichar
"__Nice Lines__

सड़क कितनी भी साफ हो, धूल तो हो ही जाती है..

इंसान कितना भी अच्छा हो, भूल तो हो ही जाती है..

मैं अपनी जिंदगी मे हर किसी को अहमियत देता हूँ क्योंकि जो अच्छे होंगे वो साथ देंगे और जो बुरे होंगे वो सबक देंगे

.

जिंदगी जीने के लिए सबक और साथ दोनों ही जरुरी होता है ...।

               🙏राधे राधे 🙏"
— unknown
Suvichar
"*जो रिश्ता हमको रुला दे,*
*उससे गहरा कोई औऱ रिश्ता नहीं !*
👌
*जो रिश्ता हमको रोते हुए छोड़ दे,*
*उससे कमज़ोर कोई औऱ रिश्ता नहीं !!*
🙏🙏🙏"
— unknown
Suvichar
"*_़़़़़वाह री जिंदगी़़़़़़_*

दौलत की भूख एेसी लगी कि कमाने निकल गए!
जब दौलत मिली तो हाथ से रिश्ते निकल गए!
बच्चों के साथ रहने की फुरसत ना मिल सकी!
फुरसत मिली तो बच्चे कमाने निकल गए!

*_़़़़़वाह री जिंदगी़़़़़़_*"
— unknown
Suvichar
"*नाराजगी 😏वहाँ मत रखिएगा .☝.*

*जहाँ आपको ही 🙁बताना पड़े ... आप नाराज😏 हैं ...*
👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻"
— unknown