✨ m.smsday.in

Discover & share words of wisdom

Login
Stories
"गार्डन में लैपटॉप लिए एक लड़के से
बुजुर्ग दम्पति ने कहा-😐
.
"बेटा हमें फेसबुक का अकाउंट बना दो।"
लड़के ने कहा- "लाइये अभी बना देता हूँ, कहिये किस नाम से
बनाऊँ?"😆
.
बुजुर्ग ने कहा- "लड़की के नाम से कोई भी अच्छा सा नाम
रख लो।"😐😄
.
लड़का ने अचम्भे से पूछा- "फेक अकाउंट क्यों ??"😴
.
बुजुर्ग ने कहा- "बेटा, पहले बना तो दो फिर बताता हूँ
क्यों ??"☺
.
बड़ो का मान करना उस लड़के ने सीखा था तो उसने अकाउंट
बना ही दिया।😇
.
अब उसने पूछा- "अंकल जी, प्रोफाइल इमेज क्या रखूँ?"
तो बुजुर्ग ने कहा- "कोई भी हीरोइन जो आजकल के बच्चों
को अच्छी लगती हो।"😐
.
उस लड़के ने गूगल से इमेज सर्च करके डाल दी, फेसबुक अकाउंट
ओपन हो गया।
.
फिर बुजुर्ग ने कहा- "बेटा कुछ अच्छे लोगो को ऐड कर दो।"
लड़के ने कुछ अच्छे लोगो को रिक्वेस्ट सेंड कर दी।
फिर बुजुर्ग ने अपने बेटे का नाम सर्च करवा के रिक्वेस्ट सेंड
करवा दी। .
लड़का जो वो कहते करता गया जब काम पूरा हो गया तो
उसने कहा....
"अंकल जी अब तो आप बता दीजिये आपने ये फेक अकाउंट
क्यों बनवाया?"
बुजुर्ग की आँखे नम हो गयी, उनकी पत्नी की आँखों से तो
आँसू बहने लगे।
उन्होंने कहा- "मेरा एक ही बेटा है और शादी के बाद वो
हमसे अलग रहने लगा। सालो बीत गए वो हमारे पास नहीं
आता। शुरू शुरू में हम उसके पास जाते थे तो वो नाराज हो
जाता था। कहता आपको मेरी पत्नी पसंद नहीं करती। आप
अपने घर में रहिये, हमें चैन से यहाँ रहने दीजिये। कितना अपमान
सहते इसलिए बेटे के यहाँ जाना छोड़ दिया।
एक पोता है और एक प्यारी पोती है, बस उनको देखने का
बड़ा मन करता है। किसी ने कहा कि फेसबुक में लोग अपने
फैमिली की और फंक्शन की इमेज डालते है,
तो सोचा फेसबुक में ही अपने बेटे से जुड़कर उसकी फैमिली के बारे में जान लेंगे 😞
और अपने पोता पोती को भी देख लेंगे, मन को शांति मिल
जाएगी। अब अपने नाम से तो अकाउंट बना नहीं सकते। वो
हमें ऐड करेगा नहीं, इसलिए हमने ये फेक अकाउंट बनवाया।"
बुजुर्ग दंपत्ति के नम आँखों को उनके पत्नी के बहते आँसुओं को
देखकर उस लड़के का दिल भर आया और सोचने लगा कि माँ-
बाप का दिल कितना बड़ा होता है जो औलाद के कृतघ्न होने
के बाद भी उसे प्यार करते हैं और औलाद कितनी जल्दी माँ-
बाप के प्यार और त्याग को भूल जाती है। "😞
बेकार की सायरी तो बहुत शेयर करते हो लेकिन ये लेख जरूर शेयर करे ताकि ऐसा करने वाले सभी संतान इस लेख को पढ़ कर सुधर सके! 👌 👍"
— unknown
Stories
"कहानी ऐसी जो दिल छू जाए

#परिवार (#Family) #का_महत्त्व
(दोस्तों समय निकालकर पढ़ना जरूर👌)

एक गांव में दो बुजुर्ग दोस्त रहते थे, एक दिन पार्क मे दो बुजुर्ग बातें कर रहे थे....

पहला :- मेरी एक पोती है, शादी के लायक है... BA किया है, नौकरी करती है, कद - 5"2 इंच है.. सुंदर है
कोई लडका नजर मे हो तो बताइएगा..

दूसरा :- आपकी पोती को किस तरह का परिवार चाहिए...??

पहला :- कुछ खास नही.. बस लडका ME /M.TECH किया हो, अपना घर हो, कार हो, घर मे एसी हो, अपने बाग बगीचा हो, अच्छा job, अच्छी सैलरी, कोई लाख रू. तक हो...

दूसरा :- और कुछ...

पहला :- हाँ सबसे जरूरी बात..
अकेला होना चाहिए..
मां-बाप,भाई-बहन नही होने चाहिए..
वो क्या है लडाई झगड़े होते है...

दूसरे बुजुर्ग की आँखें भर आई फिर आँसू पोछते हुए बोला - मेरे एक दोस्त का पोता है उसके भाई-बहन नही है, मां बाप एक दुर्घटना मे चल बसे, अच्छी नौकरी है, डेढ़ लाख सैलरी है, गाड़ी है बंगला है, नौकर-चाकर है..

पहला :- तो करवाओ ना रिश्ता पक्का..

दूसरा :- मगर उस लड़के की भी यही शर्त है कि,
लडकी के भी मां-बाप, भाई-बहन या कोई रिश्तेदार ना हो...
कहते कहते उनका गला भर आया..
फिर बोले :- अगर आपका परिवार आत्महत्या कर ले तो बात बन सकती है.. आपकी पोती की शादी उससे हो जाएगी और वो बहुत सुखी रहेगी....

पहला :- ये क्या बकवास है, हमारा परिवार क्यों करे आत्महत्या.. कल को उसकी खुशियों मे, दुःख मे कौन उसके साथ व उसके पास होगा...

दूसरा :- वाह मेरे दोस्त, खुद का परिवार, परिवार है और दूसरे का कुछ नही... मेरे दोस्त अपने बच्चो को परिवार का महत्व समझाओ, घर के बडे ,घर के छोटे सभी अपनो के लिए जरूरी होते है... वरना इंसान खुशियों का और गम का महत्व ही भूल जाएगा, जिंदगी नीरस बन जाएगी...

पहले वाले बुजुर्ग बेहद शर्मिंदगी के कारण कुछ नही बोल पाए...

दोस्तों परिवार है तो जीवन मे हर खुशी, खुशी लगती है अगर परिवार नही तो किससे अपनी खुशियाँ और गम बांटोगे.

कहने का तात्पर्य यह है कि हमारा परिवार ही हमारा संसार है, हमारे सुख दुख में हमेशा हमारे साथ खड़ा रहता है, इसलिए परिवार को कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए।
धन्यवाद🙏

👩‍👩‍👧‍👧 अनमोल परिवार 👩‍👩‍👧‍👧"
— unknown
Stories
"कहते हैं कि लालच एक बुरी बला है. यह एक प्रकार की इच्छा होती है जो हम सभी में होती है. आवश्‍यकता से अधिक पाने की इच्‍छा ही लालच है और इस लालच से ही अपराधों का जन्म होता है. यही लालच हमें बड़ी परेशनियो में ले आता है. कई बार हम लालच में जरुरत से ज़्यादा खा लेते है तो, हमारा पेट खराब हो जाता है. लालच अन्याय का आविष्कारक है, इससे हमेशा ही नुकसान होता है.

हमें अपने जीवन में जितना मिला है, जो भी मिला है, उसी में खुश रहना चाहिए और लालच कभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि जब हमारे अन्दर लालच का जन्म होता है तो वो हमारे समस्त सुख-संतोष को भी ख़तम कर देता है. लालच को हम एक कहानी के माध्यम से समझते हैं.

एक नगर में एक भिखारी था जो मां लक्ष्मी जी का बड़ा भक्त था. जब भी भीख मांगने निकलता तो लक्ष्मी जी के दर्शन जरूर करता और मां लक्ष्मी जी से हमेशा प्रार्थना करता कि उसका आज का दिन बहुत अच्छा बीते यानि कि उसे ज़्यादा भीख मिले. और जब उसे कोई व्यक्ति भीख देता तो वो मां लक्ष्मी जी के जयकारे लगाता.

एक दिन जब वो सुबह-सुबह मन्दिर में मां लक्ष्मी जी की पूजा कर रहा था तो लक्षमी जी प्रकट हो गयी और एक वरदान मांगने के लिए कहा. लेकिन एक शर्त रख दी कि वरदान सिर्फ एक ही मिलेगा और एक ही बार मिलेगा. तब लालची भिखारी ने मां लक्षमी जी से कहा की मुझे बहुत सारे सोने के सिक्के चाहिए.

अपने भक्त की आरज़ू देखकर मां लक्ष्मी ने कहा की तुम्हें जितने भी सोने के सिक्के चाहिए, वो तुम्हे मिलेंगे, लेकिन ये याद रहे की जब मैं तुम्हारी झोली में सिक्के डालती जाऊं तो एक भी सिक्का ज़मीन पर नहीं गिरना चाहिए. यदि ऐसा हुआ तो सारे सिक्के मिटटी बन जाएंगे.

भिखारी ने कहा ठीक है और उसने अपनी कमज़ोर और पुरानी झोली ज़मीन पर फैला दी. तब मां लक्ष्मी जी ने कुछ सिक्के उस झोली में डाल दिये. लेकिन लालची भिखारी ने और भी सिक्के डालने के लिए कहा तब लक्ष्मी जी ने पूरी झोली भर दी.

झोली भरते ही भिखारी ने उसे उठाने का प्रयास किया तो झोली कमज़ोर और पुरानी होने की वजह से फट गई और सारे सिक्के ज़मीन पर गिर गए. देखते ही देखते सारे सिक्के गिर कर मिट्टी बन गए. अपने सारे सिक्के मिट्टी हो जाने पर भिखारी इधर उधर लक्ष्मी जी को ढूंढने लगा, लेकिन तब तक लक्ष्मी जी वहां से अंतर्ध्यान हो चुकी थी.

अब उस भिखारी के पास पछतावे के अलावा कुछ भी बाकी नहीं रहा. लालच एक छोटे मुंह के साथ एक विशाल दानव है और इसका पेट कभी नहीं भरता. इसलिए
हमें कभी भी लालच नहीं करना चाहिए. जो कुछ भी हमारे पास है, उससे ही हमें संतोष करना चाहिए. लालच करने से जो कुछ भी हमारे पास है, उससे भी हाथ धोना पड़ जाता है."
— unknown
Stories
"एक पति पत्नी प्यार से एक दुसरे को नाम लेकर पुकारते थे उनका मुन्ना भी उनको नाम लेकर पुकारने लगा जैसे मम्मी को बोलता था अनारकली मुझको स्कूटी से स्कूल छोड़ दे पापा को बोलता था रामकुमार मेरे लिए नई पेन्सिल ले आना पति पत्नी मुन्ने की इस आदत से बहुत परेसान हो गए मुन्ना किसी भी तरह काबू नहीं हो रहा था मसखरे लोगो ने प्लान बनाकर मस्ती लेने के लिए रामकुमार को और डरा दिया तुम्हारे मुन्ने पर किसी गुंडे बदमास का भूत दिख रहा है कुछ करवा लो खतरनाक भूत दिखता है मुन्ना अभी बड़ा होकर तुम्हारी पिटाई भी करेगा अभी तो नाम ही ले रहा है रामकुमार ताबीज भी लाया परेसान होकर मुन्ने ने गुस्से से ताबीज गले से उतारकर फेंक दिया और रामकुमार को चेतावनी भी दे दी अगली बार ताबीज लाया तो पुलिश मे बंद करवा दूंगा पुलिश तेरे हाथ पैर तोड़ देगी रामकुमार और घबरा गया उसने भी अब मानना शुरू कर दिया मुन्ने मे किसी गुंडे का भूत सवार हो गया है कोई तथाकथित बाबा रामकुमार से मुन्ने का किस्सा सुनकर भूत भगाने के 1 लाख मांग रहा था कोई 20 हज़ार परेसान होकर रामकुमार एक पेड़ के नीचे बेठा हुआ था बाजार मे एक पागल घूमता रहता था वो भी रामकुमार से कुछ दूर बेठ गया और जमीन पर मुक्के मारने लगा भूत तेरी गर्दन मरोड़ता हु तेरे बाप को भी मेने ही मारा था सारे भूतो को खत्म कर दूंगा.....हा हा हा मार दिया इस भूत को भी और चुपचाप शांति से बेठ गया रामकुमार ने डरते डरते पागल से अपनी समस्या बतानी शुरू की पागल भी रामकुमार को ध्यान से सुनने लगा और बोला कल यहीं मिलना एक मिठाई का डिब्बा लेकर आना और हल्ला करता हुआ चला गया अगले दिन रामकुमार मिठाई का डिब्बा लेकर पंहुचा तो पागल सर्दी मे भी चिल्ड कोल्ड ड्रिंक पी रहा था रामकुमार की मिठाई भी खा गया और रामकुमार से मुक्का तानकर बोला तेरी समस्या का हल मुझको सपने मे मिला आज से तू अपनी बीबी को मम्मी जी बोला कर और तेरी बीबी तुझको पापा जी बोलेगी तब तेरा मुन्ना ठीक होगा रामकुमार मुह लटकाकर घर लोटा पति पत्नी ने पागल की बात पर अमल करना शुरू कर ही दिया कुछ दिनों मे मुन्ना भी उनको मम्मी पापा बोलने लगा आस पास चर्चा होने लगी एक सट्टे बाज ने भी सुना वह भी मिठाई लेकर पागल के पास पहुच गया पागल मिठाई खा गया मोका देखकर सट्टे बाज ने पागल को सट्टे मे नुकसान का रोना सुनाना शुरू कर दिया पागल ने सट्टे बाज की गाल मे थप्पड़ मार दिया और मुस्करा कर चल दिया सट्टे बाज ने कालीदास की कथा पढ रखी थी उसने थप्पड़ का मतलब 5 उंगलिया अथार्त 5 समझा और पंजे पर जमकर सट्टा लगा दिया पंजा ही खुला सट्टे बाज की तो किस्मत ही पलट गई उसने पंजे को ही लक्की नंबर मान लिया यह बात नगर मे फ़ैल गई लोगो ने पागल को पकड़कर नहला धुला कर नए कपडे पहनाकर एक सुनसान पेड़ के नीचे बिठा दिया ओरते भजन कीर्तन करने लगी बाबा का नाम भी पागल बाबा रख दिया भीड़ होने लगी रेहड़ी वाले भी जम गए ऐसे ही एरिया का विकाश होने लगा कुछ दिनों बाद नगर मे अंडरग्राउंड कारोबार पर रेड पड़ी और पागल बाबा गायब हो गया 3 दिन के बाद पागल बाबा इंस्पेक्टर की भेष मे चमक दमक कर सिपाहियों को लेकर पंहुचा और लोगो को दर्सन दिए और बोला हां मे ही हु पागल बाबा मेरा मिसन पूरा हुआ अब मे दुसरे मिशन पर जा रहा हु रामकुमार के लडके की समस्या माहोल की थी और सट्टे बाज को भाग्य का साथ मिला लेकिन उसने कर्म भी किया क्योकि कर्म ही प्रधान है कर्म की प्रतिकिर्या होती है इसलिए शुभ कर्म ही करना चाहिए ..... जारी है...."
— unknown
Stories
"आयकर अधिकारी ने एक वृद्ध करदाता को अपने कार्यालय में बुलाया...👨‍🦯

करदाता ठीक समय पर पहुंच गया, अपने वकील के साथ... 😀

आयकर अधिकारी : आप तो रिटायर हो चुके हैं, हमें पता चला है कि आप बड़े ठाट- बाट से रहते हैं, इसके लिए पैसे कहां से आते हैं.....?😎

करदाता : जुए में जीतता हूं !😌

आयकर अधिकारी : हमें यकीन नहीं !

करदाता : मैं साबित कर सकता हूं ! क्या आप एक Demo देखना चाहते हैं....?😎

आयकर अधिकारी : अच्छी बात है, जरा हम भी देखें... शुरू हो जाइए !😀

करदाता : एक हज़ार रुपए की शर्त लगाने के लिए क्या आप तैयार हैं....? मैं यह दावा कर रहा हूं कि मैं अपनी ही एक आंख को अपने दांतों से काट सकता हूं !😀

आयकर अधिकारी : क्या......?🤔 नामुमकिन, लग गई शर्त!😎

करदाता अपनी शीशे की एक कृत्रिम आंख निकालकर अपने दांतों से काटता है..... !😀

आयकर अधिकारी ने हार मान ली और एक हज़ार रुपये उस वृद्ध करदाता को दे दिए !😎

करदाता : अब दो हज़ार की शर्त लगाने के लिए तैयार हो.....?😀
मैं अपनी दूसरी आंख को भी काट सकता हूं !😂

आयकर अधिकारी ने सोचा, जाहिर है कि यह अंधा तो नहीं है..... 😎
उसकी दूसरी आंख शीशे की नहीं हो सकती, कैसे कर पाएगा.....?देखते हैं !😎
बोला: लग गई शर्त..... !

करदाता ने अपने नकली दांत मुंह से निकालकर, अपनी आंख को हलके से काटा.. 😀

आयकर अधिकारी हैरान हुआ पर कुछ कह नहीं सका.. और चुपचाप दो हज़ार रुपये अदा कर दिए !😂

करदाता ने आगे कहा : चलो एक और मौका देता हूं आपको......😀 दस हज़ार की शर्त लगाने के लिए तैयार हो.....?😀

आयकर अधिकारी ने कहा : अब कौन-सी बहादुरी का प्रदर्शन करोगे....?😎

करदाता ने कहा : आपके कमरे में कोने में जो कूड़े का डिब्बा है.... मेरा दावा है कि मैं यहां आपकी मेज के सामने खड़े होकर.....
सीधे उस डिब्बे के अंदर थूक विसर्जन कर सकता हूं...... 😀
और आपकी टेबल पर एक बूंद भी नहीं गिरेगी.... 😂

तभी वकील जोर से चिल्लाया : मत लगाओ, मत लगाओ.....! 😩😩

लेकिन आयकर अधिकारी नहीं माना... 😀 उसने देखा कि दूरी १५ फुट से भी ज्यादा है और कोई भी यह काम नहीं कर सकता......!😎

और इस बुड्ढे से तो ये बिल्कुल भी नहीं हो सकेगा...😎

इस तरह बहुत सोचकर अपने खोए हुए पैसे को वापस जीतने की उम्मीद से.....
वह शर्त लगाने के लिए तैयार हो गया !😎

वकील ने माथा ठोक लिया !😎

करदाता मुंह नीचे करके, शुरू हो गया पर उसकी कोशिश नाकामयाब रही....!😀

उसने आयकर अधिकारी की टेबल को थूक से खराब कर दिया........😂

लेकिन आयकर अधिकारी बहुत खुश हुआ !😂

उसने देखा करदाता का वकील रो रहा है !😎

उसने पूछा : क्या बात है, वकील साहब......?😀

वकील ने कहा : आज सुबह इस शैतान ने मुझसे पचास हज़ार की शर्त लगाई थी...... 😂 कि वह इनकम टैक्स वालों की टेबल पर थूकेगा और वो बजाए नाराज होने के उल्टे इससे खुश होंगे...... !
😂😂😂"
— unknown
Stories
"आजकल हम देखते हैं कि अधिकांश व्यक्ति, घर और परिवार किसी न किसी समस्या से पीढ़ित हैं अथवा परेशानियों से जूझ रहे हैं. आखिर ऐसा क्यों है ? मेरे विचार से इसका सबसे बड़ा कारण है हमारे द्वारा बोले गए झूठ और प्रपंच. झूठ में एक आकर्षण होता है और आकर्षण सभी को अच्छा लगता है क्योंकि यह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है.

स्थिरता तो केवल "सत्य" बोलने में है क्योंकि लोग कहते हैं कि शब्दों का वजन, बोलने वालों के भावों पर आधारित होता है. एक शब्द (इसे वाणी भी कह सकते हैं) पुण्य बन जाता है तो एक शब्द पाप हो जाता है. इसलिए हमें अपनी वाणी को नियंत्रित करना चाहिए क्योंकि हमारी वाणी ही हमारे व्यक्तित्व का परिचय कराती है.

कुछ लोग होते तो स्वस्थ हैं, लेकिन स्वयं को बीमार बताते हैं. होते तो अमीर हैं, लेकिन बताते गरीब हैं और होते सुखी हैं लेकिन आदत के अनुसार स्वयं को बताते दुखी हैं. इसलिए "जैसा विचार वैसा जीवन" के सिद्धांत पर ऐसे लोग सचमुच में दुखी, बीमार और गरीब बनने की ओर स्वतः ही अग्रसर होते रहते हैं. सच्चाई और सरलता में जिया गया जीवन ही हमें सुखमय बनाता है.

इसलिए हमें अपने जीवन में सदा सत्य ही बोलना चाहिए और यही बात बार-बार हमें याद दिलाई जाती है, कभी बड़े बुजुर्गों द्वारा तो कभी गुरूओं के द्वारा. उनके द्वारा कही गई बातों को यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो हमारा जीवन सही मायने में सार्थक हो जाता है."
— unknown