✨ m.smsday.in

Discover & share words of wisdom

Admin Panel
Shayari
"दो पल की जिंदगी है,
आज बचपन, कल जवानी,
परसों बुढ़ापा, फिर खत्म कहानी है।

चलो हंस कर जिए, चलो खुलकर जिए,
फिर ना आने वाली यह रात सुहानी,
फिर ना आने वाला यह दिन सुहाना।

कल जो बीत गया सो बीत गया,
क्यों करते हो आने वाले कल की चिंता,
आज और अभी जिओ, दूसरा पल हो ना हो।

आओ जिंदगी को गाते चले,
कुछ बातें मन की करते चलें,
रूठो को मनाते चलें।


आओ जीवन की कहानी प्यार से लिखते चले,
कुछ बोल मीठे बोलते चले,
कुछ रिश्ते नए बनाते चले।

क्या लाए थे क्या ले जायेंगे,
आओ कुछ लुटाते चले,
आओ सब के साथ चलते चले,
जिंदगी का सफर यूं ही काटते चले।
👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻"
— unknown
Shayari
"‼*"बहुत ही प्यारी कविता"*‼

*ऐ "सुख" तू कहाँ मिलता है*
*क्या तेरा कोई पक्का पता है* ‼

*क्यों बन बैठा है अन्जाना*
*आखिर क्या है तेरा ठिकाना।*‼

*कहाँ कहाँ ढूंढा तुझको*
*पर तू न कहीं मिला मुझको*‼

*ढूंढा ऊँचे मकानों में*‼
*बड़ी बड़ी दुकानों में*‼

*स्वादिष्ट पकवानों में*‼
*चोटी के धनवानों में*‼

*वो भी तुझको ही ढूंढ रहे थे*‼
*बल्कि मुझको ही पूछ रहे थे*‼

*क्या आपको कुछ पता है*
*ये सुख आखिर कहाँ रहता है?*⁉

*मेरे पास तो "दुःख" का पता था*‼
*जो सुबह शाम अक्सर मिलता था*‼

*परेशान होके शिकायत लिखवाई*‼
*पर ये कोशिश भी काम न आई*‼

*उम्र अब ढलान पे है*‼
*हौसला अब थकान पे है*‼

*हाँ उसकी तस्वीर है मेरे पास*‼
*अब भी बची हुई है आस*‼

*मैं भी हार नही मानूंगा*‼
*सुख के रहस्य को जानूंगा*‼

*बचपन में मिला करता था*‼
*मेरे साथ रहा करता था*‼

*पर जबसे मैं बड़ा हो गया*‼
*मेरा सुख मुझसे जुदा हो गया।*‼

*मैं फिर भी नही हुआ हताश*‼
*जारी रखी उसकी तलाश*‼

*एक दिन जब आवाज ये आई*‼
*क्या मुझको ढूंढ रहा है भाई*‼

*मैं तेरे अन्दर छुपा हुआ हूँ*‼
*तेरे ही घर में बसा हुआ हूँ*‼

*मेरा नहीं है कुछ भी "मोल"*‼
*सिक्कों में मुझको न तोल*‼

*मैं बच्चों की मुस्कानों में हूँ*‼

*पत्नी के साथ चाय पीने में*‼
*"परिवार" के संग जीने में*‼

*माँ बाप के आशीर्वाद में*‼
*रसोई घर के पकवानों में*‼

*बच्चों की सफलता में हूँ*‼
*माँ की निश्छल ममता में हूँ*‼

*हर पल तेरे संग रहता हूँ*‼
*और अक्सर तुझसे कहता हूँ*‼

*मैं तो हूँ बस एक "अहसास"*‼
*बंद कर दे तू मेरी तलाश*‼

*जो मिला उसी में कर "संतोष"*‼
*आज को जी ले कल की न सोच*‼

*कल के लिए आज को न खोना*‼

*मेरे लिए कभी दुखी न होना*‼
*मेरे लिए कभी दुखी न होना*"
— unknown
Shayari
"वो मुझे लाज़वाब कहती है,
ज़िन्दगी का हिसाब कहती है..

रंग-ख़ुशबू को छेड़ने के लिए,
मुझको सुफेद गुलाब कहती है..

जब भी पढती है मुझको फुर्सत में,
ख़ूबसूरत क़िताब कहती है..

बंद करती है अपनी पलकों को,
और फिर मुझको ख्व़ाब कहती है..

मुझको ताज़ा नशा बता कर वो,
एक पुरानी शराब कहती है..

अपना चेहरा छिपा के वो मुझमें ,
मुझको अपना नक़ाब कहती है..

पूछती है सवाल ख़ुद से ही,
और मुझको जवाब कहती है..!!"
— unknown
Shayari
"फूल बनकर मुश्कुराना भी
                 जिंदगी है....!

मुश्कुरा के गम को भुलाना भी
                   जिंदगी है....!

मिलकर लोग खुश होते है
               तो क्या हुआ....?

बिना मिले रिश्ता निभाना भी
              एक जिंदगी है...!!!
❤️❤️❤️❤️"
— unknown
Shayari
"आज यह पल है कल बस यादें होंगी ,

जब ये पल ना होंगे तब सिर्फ़ बातें होंगी ...!

जब पलटोगे ज़िंदगी के पन्नों को तो कुछ पन्नों पर आँखें नम ,
तो कुछ पन्नों पर मुस्कुराहटें होंगी ...!!
"
— unknown
Shayari
"कुछ रिश्ते उम्र भर अगर बेनाम रहे तो ही अच्छा है, 
आँखों आँखों में ही कुछ पैगाम रहे तो ही अच्छा है, 

सुना है मंज़िल मिलते ही उसकी चाहत मर जाती है, 
गर ये सच है तो फिर हम नाकाम रहें तो ही अच्छा है, 

जब मेरा हमदम ही मेरे दिल को न पहचान सका, 
फिर ऐसी दुनिया में हम गुमनाम रहे तो ही अच्छा है..।
👍🏻👍🏻👍🏻


"
— unknown